घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हफ्ते के दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद हुआ। उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट तरीके से 18 अंक टूटकर 60,672 पर और निफ्टी 18 अंक नीचे 17,826 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी में सबसे ज्यादा अदाणी एंटरप्राइसेज के शेयर 3.5% तक फिसले। वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी के शेयर 3.25% बढ़त के साथ बंद हुए। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 311 अंक टूटकर 60,691.54 अंकों के लेवल पर और निफ्टी 97 अंक फिसलकर 17,847.05 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था।
# मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
अमेरिका और यूरोप के वायदा बाजार में आई गिरावट के कारण भारतीय बाजार में भी बिकवाली दिखी। इस दौरान स्पाइसजेट के शेयरों में छह प्रतिशत की गिरावट जबकि एनएमडीसी स्टील के शेयरेां में पांच प्रतिशत की उछाल दिखी।
# निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
# बैंक निफ्टी में भी सपाट ढंग से हुई क्लोजिंग
एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक कुणाल शाह के अनुसार बैंक निफ्टी सूचकांक कुछ दिनों की भारी बिकवाली के बाद सपाट बंद हुआ। सूचकांक अब 40500 के महत्वपूर्ण समर्थन क्षेत्र पर कारोबार कर रहा है और यदि यह इस स्तर से ऊपर रहने में कामयाब रहता है तो 41,000-41,300 के स्तर की ओर तेजी के साथ जा सकता है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी और रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार डॉलर इंडेक्स के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 82.80 रुपये के करीब कारोबारकरता दिखा। डॉलर इंडेक्स 103.80-104.10 डॉलर के उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करता दिखा। फेड के मिनट्स से जुड़े अनुमान के कारण रुपये में कमजोरी दर्ज की गई। लेकिन आरबीआई रुपये को 83.00 गिरने पर सपोर्ट करता है और 82.65-83.00 के बीच कारोबार करता है।
अदाणी पोर्ट चुकाएगी 10 अरब रुपये
अदाणी पोर्ट मार्च में परिपक्व होने वाले कमर्शियल पेपर (सीपी) का 10 अरब रुपये चुकाएगी। 20 अरब का सीपी मार्च में परिपक्व होगा। इसके पास 62.57 अरब रुपये की नकदी है। इसने 15 अरब डॉलर एसबीआई और बिरला फंड को चुकाया है।
सोना 371 रुपये सस्ता चांदी 230 रुपये फिसली
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 371 रुपये सस्ता होकर 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी 230 रुपये सस्ती होकर 65,742 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वैश्विक बाजार में सोना 1,833 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
नेक्स्टवेव ने जुटाए 272 करोड़ रुपये
शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी नेक्स्टवेव ने निजी इक्विटी कंपनी ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल के नेतृत्व में 272 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी के सीईओ राहुल अतुलुरी ने कहा, इसमें नेक्स्टवेव की मौजूदा वेंचर निवेशक ओरिओस वेंचर पार्टनर्स भी शामिल है।