फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद टूटा बाजार, सेंसेक्स 366 अंक गिरा, निफ्टी 19300 के नीचे

Fri, 25 Aug 2023 07:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद टूटा बाजार, सेंसेक्स 366 अंक गिरा, निफ्टी 19300 के नीचे
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के बेंचमार्क सूचकांक 25 अगस्त को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए, क्योंकि निवेशक दरों के संकेतों के लिए वार्षिक जैक्सन होल सम्मेलन में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष की स्पीच का इंतजार कर रहे हैं। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 365.83 अंकों या 0.56% की गिरावट के साथ 64,886.51 पर और निफ्टी 120.90 अंकों या 0.62 की गिरावट के साथ 19,265.80 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


इससे पहले कमजोर वैश्विक संकतो के कारण बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई और पूरे सत्र के दौरान यह लाल निशान पर रहा। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स 65,000 से नीचे फिसल गया और निफ्टी 19,200 के स्तर तक आ गया। बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी सपाट ढंग से बंद हुए।

इस दौरान बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी और भारती एयरटेल निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल थे, जबकि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, अडानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे। कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और पावर में एक-एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में करीब एक फीसदी की गिरावट

बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में करीब एक फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। सिंजीन इंटरनेशनल, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, अंबुजा सीमेंट्स में शॉर्ट बिल्ड-अप देखा गया, जबकि वोडाफोन आइडिया, सन टीवी नेटवर्क और एस्कॉर्ट्स कुबोता में लॉन्ग बिल्ड-अप देखा गया। सेल, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और इप्का लैबोरेटरीज के वॉल्यूम में आज के सत्र में 800 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।

विज्ञापन


बीएसई पर बालाजी टेलीफिल्म्स, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स, विमटा लैब्स, टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, सन टीवी नेटवर्क, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, रैमकी इंफ्रास्ट्रक्चर, एम्फैसिस, केपीआई ग्रीन एनर्जी, अतुल ऑटो, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस सहित लगभग 200 शेयरों ने अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ।

सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 400 रुपये फिसली

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये टूटकर 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी की कीमतें भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,915 डॉलर प्रति औंस और 24.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें