बीते दो दिनों की तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार हुआ और यह लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 223.94 (0.34%) अंकों की गिरावट के साथ 65,393.90 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 55.10 (0.28%) अंक फिसलकर 19,384.30 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
टीसीएस के तिमाही आंकड़े जारी, नौ रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान
बुधवार को टाटा समूह की कंपनी टीसीएस ने पहले क्वार्टर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़कर 11,074 करोड़ हो गया है। तिमाही आंकड़ों के बाद कंपनी नौ रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि उसने बढ़िया काम करने वाले कर्मचारियों को 12 से 15 प्रतिशत तक की वेतन वृद्धि दी भी है।
हफ्ते के तीसारे कारोबारी दिन बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम रहे
बुधवार को जारी अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के उम्मीद से कम रहे हैं। अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति मई के 4.0% से घटकर जून में 3.0% की वार्षिक दर पर पहुंच गई। अमेरिकी महंगाई का यह आंकड़ा अर्थशास्त्रियों के पूर्वानुमान से कम है। महंगाई के आंकड़े आने के बाद अमेरिकी ट्रेजरी और यूरोपीय बॉन्ड की कीमतों में तेजी आई।
स्पाइसजेट के शेयरधारक एयरलाइन में करेंगे 500 करोड़ रुपये का निवेश
किफायती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली एयरलाइन स्पाइजेट ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि उसके शेयरधारक शेयर धारक अजय सिंह एयरलाइन में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। स्पाइसजेट ने बुधवार को हुई अपनी बोर्ड की बैठक के बाद शेयर बाजार को यह जानकारी दी है।
एसएटी से सेबी को झटका, को-लोकेशन मामले में एनएसई पर लगा जुर्माना खारिज
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के को-लोकेशन मामले में शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी को एक बार फिर सिक्योरिटीज एपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) में मुंह की खानी पड़ी है। बता दें कि को-लोकेशन मामले की जांच कर रही सेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था जिसे सैट ने खारिज कर दिया है। इसके अलावा ट्रिब्यूनल ने एनएसई के पूर्व अधिकारियों रवि नारायण और चित्रा रामाकृष्ण पर लगाए गए 25 लाख रुपये के जुर्माने को भी खारिज कर दिया है।