फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में सौ अंकों से अधिक की उछाल, निफ्टी सपाट

Wed, 12 Jul 2023 10:41 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में सौ अंकों से अधिक की उछाल, निफ्टी सपाट
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में बुधवार को भी हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 141.44 अंकों की बढ़त के साथ 65,689.35 अंकों के लेवल खुला। वहीं, निफ्टी में 19,497.45 अंकों के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर सेंसेक्स 106.73 (0.16%) अंकों की बढ़त के साथ 65,724.57 के लेवल पर जबकि निफ्टी 34.70 (0.18%) चढ़कर 19,474.10 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा। बुधवार को शेयर बाजार को हेवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों से मजबूती मिली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में आज निवेशकों की नजर घरेलू और अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर टिकी है। वहीं दूसरी ओर, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 13 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है और यह 82.28 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें