फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार को रास नहीं आया मंगलवार, सेंसेक्स 413 अंक टूटा, निफ्टी 18300 के नीचे पहुंचा

Tue, 16 May 2023 03:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 413.24 (0.66%) अंकों की गिरावट के साथ 61,932.47 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 112.35 (-0.61%) अंक फिसलकर 18,286.50 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 413.24 (0.66%) अंकों की गिरावट के साथ 61,932.47 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 112.35 (-0.61%) अंक फिसलकर 18,286.50 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार की बिकवाली में ऑटो, फाइनेंशियल सेक्टर और बैंकिंग क्षेत्र शेयरों में तेज बिकवाली दिखी। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों से बाजार पर दबाव बनता दिखा।

मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निफ्टी के 30 शेयरों का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार गिरावट के कारण सोना और चांदी के भाव नरम पड़े 

अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 160 रुपये की गिरावट के साथ  61,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 175 रुपये की गिरावट के साथ  74,075 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें