हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 317.81 (0.51%) अंकों की बढ़त के साथ 62,345.71 अंकों के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 84.05 (0.46%) अंकों की उछाल के साथ 18,398.85 के स्तर पर क्लोज हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान उज्जीवन एसएफबी और डीएलएफ के शेयरों में सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ऑटो सेक्टर के शेयरों में दम दिखा। बढ़िया नतीजों के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों में मजबूती खरीदारी दिखी। कंपनी के शेयर 14.60 (2.83%) अंकों की बढ़त के साथ 530.55 रुपये के लेवल पर बंद हुए। हीरो मोटोकाॅर्प के शेयरों में भी तीन प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अदाणी मामले की सुनवाई हुई, इस दौरान समूह के शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे।
सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टाॅप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

देश के निर्यात और आयात में सालाना आधार पर अप्रैल महीने में आई कमी
देश का निर्यात इस साल अप्रैल में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत घटकर 34.66 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के अनुसार आयात भी करीब 14 प्रतिशत घटकर 49.9 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल के इसी महीने में 58.06अरब डॉलर था। डीजीएफटी (विदेश व्यापार महानिदेशक) संतोष सारंगी ने कहा कि 2022-23 के लिए व्यापार के आंकड़ों को संशोधित किया गया है।