फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: गिरते-गिरते संभला बाजार, सेंसेक्स 159 अंक उछला; निफ्टी 18800 के पार, मेटल शेयर चमके

Tue, 20 Jun 2023 04:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 159.40 (0.25%) अंकों की बढ़त के साथ 63,327.70 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.25 (0.33%) अंक मजबूत होकर 18,816.70 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती झटकों से उबरकर हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 159.40 (0.25%) अंकों की बढ़त के साथ 63,327.70 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.25 (0.33%) अंक मजबूत होकर 18,816.70 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान मेटल सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी और इनके सहारे बाजार अपने नुकसान को पाटने में सफल रहा।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

बाजार पूंजी रिकॉर्ड 293.51 लाख करोड़

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार पूंजी मंगलवार को 293.51 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में तेजी के बीच सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में उछाल आया। इससे पहले 16 जून, 2023 यानी शुक्रवार को बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 292.78 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।  
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा
डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे टूटकर 82.09 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की ताजा निकासी और कच्चे तेल की कीमत में तेजी से रुपये में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 82.03 पर खुला। दिन के कारोबार में यह 82.17 के निचले स्तर पर आ गया।

सोना 30 रुपये टूटा, चांदी में 220 रुपये की बढ़त
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 30 रुपये की गिरावट के साथ 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 220 रुपये की बढ़त के साथ 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें