घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 44 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 61,319.51 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 20 अंकों की मजबूती के साथ 18,035.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार को कारोबार के आखिरी सेशन में बाजार दिन के ऊपरी स्तरों से फिसल गया। इंट्राडे में सेंसेक्स 61,682 का लेवल छूकर नीचे आ गया।रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत होकर 82.72 रुपये (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।
# 16 फरवरी को कारोबारी सेशन समाप्त होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
बाजार में आखिरी सत्र में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। वहीं दूसरी ओर आईटी और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में खरीदारी हुई। इससे पहले बुधवार यानी 15 फरवरी को सेंसेक्स 242 अंक मजबूत होकर 61,275 के लेवल पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 85 अंकों की मजबूती के साथ 18,015 पर क्लोज हुआ था।
# निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर दूसरे दिन भी चढ़े
हिंडनबर्ग के आरोपों के बीच अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में दूसरे दिन भी सुधार रहा। कुल 10 में से छह कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जबकि चार में गिरावट रही। इसी के साथ कुल बाजार पूंजीकरण भी 8.64 लाख करोड़ रुपये पर रहा। हालांकि, रिपोर्ट आने से पहले 24 जनवरी को यह 19.20 लाख करोड़ रुपये था। अदाणी समूह ने गुरुवार को कहा, उसने ग्रांट थॉर्नटर्न को ऑडिट के लिए नियुक्त नहीं किया है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में समूह ने कहा, जो भी खबरें इसके संबंध में हैं, वे निराधार हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को एक पत्र में कहा है कि वित्त वर्ष 2023 अनुमानित रूप से उसका शुद्ध कर्ज 1.96 लाख करोड़ रुपये रह सकता है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत
डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 15 पैसे मजबूत होकर 82.68 पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा, अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और घरेलू बाजार में उछाल से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा 82.72 पर खुली।