फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: आठ दिनों की गिरावट के बाद बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स 449 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ग्रीन

Wed, 01 Mar 2023 04:25 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: आठ दिनों की गिरावट की बाद बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स 449 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ग्रीन
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को पिछले आठ दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया है। हफ्ते के तीसरे कारेाबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दाेनों बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन


इस दौरान सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 448.96 अंक मजबूत होकर 59,411.08 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी 146.95 अंक उछलकर 17,450.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

बुधवार के दिन अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई जबकि रेन इंडस्ट्रीज के शेयरों में आठ प्रतिशत का उछाल आया। बुधवार के दिन रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत होकर 82.51 के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन

# बुधवार के कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हीटमैप
 
विज्ञापन

# निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें