Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों की जबकि निफ्टी में लगभग 100 अंकों की बढ़त दिख रही है। दोनों ही प्रमुख इंडेक्स में लगभग आधे-आधे प्रतिशत की तेजी है।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के दिन मजबूती के साथ शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंकों की जबकि निफ्टी में लगभग 100 अंकों की बढ़त दिख रही है। दोनों ही प्रमुख इंडेक्स में लगभग आधे-आधे प्रतिशत की तेजी है। बाजार को आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों के बढ़िया प्रदर्शन से मजबूती मिल रही है। शुरुआती कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर छह प्रतिशत उछलकर कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, हिंडाल्को और एमएंडएम के शेयरों में भी दो-दो प्रतिशत की मजबूती है। बता दें कि बीते कल यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार आठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार को शुरुआती कारोबारी सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की मजबूती के साथ 82.41 रुपये के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। मैनेजमेंट की ओर से खुद से जुड़े विवादों पर सफाई देने के बाद वेदांता ग्रुप के शेयरों में भी रिकवरी आती दिख रही है।