फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार ने बीते दो दिनों की बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 289 प्वाइंट टूटा, निफ्टी 17100 के नीचे

Thu, 23 Mar 2023 08:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 प्रतिशत की बढ़त जबकि एचएएल के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के दिन बाजार की बिकवाली के जिम्मेदार बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयर रहे।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन पिछले दो दिनों की बढ़त गंवाकर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 289.31 (-0.50%)  अंक टूटकर 57,925.28 अंकों पर  बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 75.00 (-0.44%) अंकों की गिरावट के साथ 17,076.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 प्रतिशत की बढ़त जबकि एचएएल के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के दिन बाजार की बिकवाली के जिम्मेदार बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। वहीं दूसरी ओर मेटल, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद  हुए।

विज्ञापन


# गुरुवार के कारोबारी कारोबारी सेशन के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 
विज्ञापन

# निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर्स

# बाजार में बिकवाली से निवेशकों को 87 हजार करोड़ रुपये का नुकसान

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में क्रमशः 0.45% और 0.15% की गिरावट दर्ज की गई। इस बिकवाली के कारण बाजार में निवेशकों को करीब 87 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन 32 पैसे मजबूत होकर 82.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से बैंकों में उथल-पुथल के बावजूद ब्याज दरों में वृद्धि के बाद बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी ब्याज दरों में एक चौथाई अंक की वृद्धि का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें