फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Bonus Market Update: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 583 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार

Mon, 06 Oct 2025 03:38 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 582.95 अंक उछलकर 81,790.12 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 183.40 अंक की बढ़त के साथ 25,077.65 पर बंद हुआ।
 
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 582.95 अंक या 0.72 प्रतिशत उछलकर 81,790.12 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 639.25 अंक या 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,846.42 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन


वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 183.40 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,077.65 पर आ गया। निवेशकों की वैल्यू लिवाली के चलते सोमवार को निफ्टी तीन सत्रों में 466 अंक या 1.89 प्रतिशत बढ़कर 25,000 के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया सर्वकालिक निम्न स्तर पर पहुंचा

विदेशी बाजार में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात उछाल के कारण सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में मजबूत होकर 3 पैसे की गिरावट के साथ 88.82 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इटरनल, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व प्रमुख लाभ में रहे। वहीं टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और टाइटन पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले वित्तीय सेवाओं और आईटी क्षेत्रों में बढ़त के चलते घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ सत्र का अंत किया। बड़े बैंकों द्वारा घोषित मजबूत तिमाही अपडेट और आकर्षक मूल्यांकन से बैंकिंग सूचकांक ने बेहतर प्रदर्शन किया।"

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक लगभग 5 प्रतिशत उछल गया, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे। यूरोप के शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को अमेरिकी बाज़ार मिले-जुले रुख़ के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 65.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.78 प्रतिशत बढ़कर 65.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,583.37 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें