फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market Closing Bell: ट्रंप के 50% टैरिफ की आशंका से बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 849 अंक टूटा, निफ्टी 24800 के नीचे

Tue, 26 Aug 2025 03:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 849.37 अंक गिरकर 80,786.54 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 255.70 अंक गिरकर 24,712.05 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंताओं के चलते मंगलावर को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 87.69 (अनंतिम) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने 27 अगस्त से लागू होने वाले भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंता के कारण आयातकों की ओर से डॉलर की मांग मजबूत हुई। इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और कमजोर वैश्विक रुख ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tariff: कल से अमेरिका भेजे जाने वाले भारतीय सामान पर 50% बेतुका टैरिफ, इसका श्रम आधारित उद्योगों पर क्या असर?

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 849.37 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 80,786.54 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, सूचकांक 949.93 अंक या 1.16 प्रतिशत गिरकर 80,685.98 के निचले स्तर पर आ गया। 
विज्ञापन


वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 255.70 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 24,712.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 278.15 अंक या 1.11 प्रतिशत गिरकर 24,689.60 के निचले स्तर पर आ गया।

अमेरिका ने भारत पर लगाया कुल 50 फीसदी टैरिफ

अमेरिका की ओर से भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू करने के संबंध में मसौदा अधिसूचना जारी करने के बाद शेयर बाजार में हलचल पैदा हो गई। अमेरिका ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। इसके बाद रूसी तेल आयात को लेकर ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की। इससे कुल शुल्क 50% हो जाएगा। 

होमलैंड सुरक्षा विभाग द्वारा जारी मसौदा नोटिस के अनुसार, अतिरिक्त टैरिफ उन भारतीय उत्पादों पर लागू होंगे "जो 27 अगस्त 2025 को पूर्वी डेलाइट समय के अनुसार रात्रि 12:01 बजे या उसके बाद उपभोग के लिए प्रवेश किए गए हैं, या उपभोग के लिए गोदाम से निकाले गए हैं।"

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स के शेयरों में सन फार्मास्युटिकल, टाटा स्टील, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, टाइटन, बीईएल और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से पिछड़े रहे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी इंडिया, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट को लाभ हुआ।

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक नकारात्मक दायरे में बंद हुए।

विज्ञापन

यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 67.78 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 प्रतिशत घटकर 67.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,466.24 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 329.06 अंक चढ़कर 81,635.91 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 97.65 अंक बढ़कर 24,967.75 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें