फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market Closing Bell: शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद; सेंसेक्स 542 अंक टूटा, निफ्टी 25100 से नीचे आया

Thu, 24 Jul 2025 03:36 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex-Nifty Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 542.47 अंक गिरकर 82,184.17 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 157.80 अंक गिरकर 25,062.10 अंक पर आ गया।
 
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकारात्मक शुरुआत के बावजूद, बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा सका और बाद में कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 542.47 अंक या 0.66 प्रतिशत गिरकर 82,184.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 679.42 अंक या 0.82 प्रतिशत गिरकर 82,047.22 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 157.80 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर  25,062.10  पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 86.41 (अस्थायी) पर स्थिर रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajay Seth: सरकार ने पूर्व वित्त सचिव अजय सेठ को IRDAI प्रमुख नियुक्त किया, तीन साल के लिए की गई नियुक्ति

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी सबसे ज्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, इटर्नल, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों में लाभ रहा। इंफोसिस के शेयरों में जून तिमाही के नतीजो के बाद एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
विज्ञापन


यूरोपीय बाजार में हुई बढ़त 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय बाजार हरे निशान में बंद हुए। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

भारत-ब्रिटेन का व्यापार समझौता
भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए, जिससे ब्रिटिश व्हिस्की, कारों और कई वस्तुओं पर टैरिफ में कटौती होगी, साथ ही द्विपक्षीय व्यापार में सालाना लगभग 34 अरब डॉलर की वृद्धि होगी।
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर  69.36 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.24 प्रतिशत बढ़कर 69.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,209.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 4,358.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 539.83 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 82,726.64 पर बंद हुआ। निफ्टी 159 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 25,219.90 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें