फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद सपाट क्लोजिंग; संसेक्स 32 अंक चढ़ा, निफ्टी 23668 पर

Tue, 25 Mar 2025 03:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Closing: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बाद सपाट क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सर्वाधिक लाभ रहा। आइए जानते हैं शेयर बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें बढ़त का सिलसिला सातवें सत्र में भी जारी रहा, हालांकि हाल की तेज बढ़त के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

757 अंकों से अधिक की बढ़त के बाद नरम पड़ा सेंसेक्स

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32.81 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,017.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 757.31 अंक या 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,741.69 अंक पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी 10.30 अंक अथवा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,668.65 अंक पर पहुंच गया।

विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सर्वाधिक लाभ रहा।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha: लोकसभा से वित्त विधेयक 2025 पारित, वित्त मंत्री सीतारमण ने करदाताओं को राहत देने वाला बताया
विज्ञापन


जोमेटो में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई, उसके बाद इंडसइंड बैंक में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई। अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा भी पिछड़ने वालों में शामिल हैं।

छह दिन की रिकवरी रैली के बाद बाजार में दिखी मुनाफावसूली

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "छह दिनों की रिकवरी रैली के बाद, व्यापक बाजार में कुछ मुनाफावसूली देखी गई, विशेष रूप से छोटे और मध्यम आकार के शेयरों में, जहां प्रीमियम मूल्यांकन अभी भी मौजूद है। दूसरी ओर, आईटी क्षेत्र ने लाभ दर्ज किया, जो नरम टैरिफ की उम्मीदों और मूल्यांकन में हाल के सुधार से उत्पन्न सकारात्मक वैश्विक संकेतों से प्रेरित था।"

नायर ने कहा, "निकट भविष्य में निवेशकों का रुझान सतर्क रहने की उम्मीद है, क्योंकि वे अमेरिका-भारत के बीच व्यापार नीति पर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। ब्याज दरों में अपेक्षित कटौती और रुपये की चाल जैसे अनुकूल संकेतक बाजार की धारणा को समर्थन दे रहे हैं।"

ये भी पढ़ें: India-US Trade Talk: 'अमेरिका से व्यापार समझौते पर भारत को सतर्क रहने की जरूरत', जीटीआरआई की चेतावनी

सोमवार को एफआईआई ने 3055.76 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,055.76 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। एशियाई बाजारों में, टोक्यो सकारात्मक दायरे में रहा, जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को काफी तेजी के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.53 प्रतिशत बढ़कर 73.39 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

विज्ञापन


सोमवार को बीएसई का सूचकांक 1,078.87 अंक या 1.40 प्रतिशत उछलकर छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 77,984.38 पर बंद हुआ था। निफ्टी 307.95 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 23,658.35 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें