फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: एक दिन की राहत के बाद फिर टूटा शेयर बाजार; सेंसेक्स 450 अंक गिरा, निफ्टी 24650 के नीचे

Mon, 30 Dec 2024 03:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 450.94 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 78,248.13 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 168.50 अंक या 0.71 प्रतिशत गिरकर 23,644.90 पर पहुंच गया। आइए जानें शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी पूंजी निकासी, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और प्रमुख शेयरों में बिकवाली के बीच सोमवार को सेंसेक्स में करीब 451 अंक की गिरावट आई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 450.94 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 78,248.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 621.94 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 78,077.13 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी सोमवार को 168.50 अंक या 0.71 प्रतिशत गिरकर 23,644.90 पर पहुंच गया

टाटा मोटर्स और टाइटन के शेयरों दिखी बिकवाली

30 प्रमुख ब्लू-चिप कंपनियों में से टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस सबसे ज्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। लाभ हासिल करने वाले शेयरों में जोमैटो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक शामिल रहे।

विज्ञापन


एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,323.29 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग में गिरावट रही, जबकि शंघाई में तेजी रही।

यूरोपीय और अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ हुए बंद

यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत गिरकर 74.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 226.59 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 78,699.07 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 63.20 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 23,813.40 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें