फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग; सेंसेक्स 422 अंक टूटा, निफ्टी 23350 के नीचे

Thu, 21 Nov 2024 03:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: घरेलू बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को कमजोरी के साथ खुले और गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 422.59 (0.54%) अंक फिसलकर 77,155.79 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी -168.60 (0.72%) अंक फिसलकर 23,349.90 के स्तर पर बंद हुआ। आइए जानें बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका में कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट के बीच गुरुवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा एशियाई और यूरोपीय समकक्षों में कमजोर रुख के कारण भी बेंचमार्क सूचकांक में गिरावट आई।

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 422.59 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 77,155.79 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 775.65 अंक या 0.99 प्रतिशत गिरकर 76,802.73 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 168.60 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 23,349.90 पर आ गया।

तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। अमेरिकी अभियोजकों ने गौतम अडानी पर सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने की कथित योजना में भूमिका के लिए आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी ग्रीन एनर्जी सहित अडानी समूह के अन्य सभी शेयरों में लगभग 23 प्रतिशत तक की तीव्र गिरावट आई। भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व भी प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। इसके विपरीत, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक लाभ में रहे।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,411.73 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग में गिरावट रही, जबकि शंघाई में तेजी रही।

यूरोपीय बाजार नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार ज्यादातर सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत बढ़कर 73.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। चार दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स 239.37 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 77,578.38 पर बंद हुआ था। पिछले सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को निफ्टी में भी उछाल आया। यह 64.70 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 23,518.50 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें