फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में ऊपरी स्तरों से बिकवाली; सेंसेक्स 236 अंक ऊपर बंद, निफ्टी 25450 के नीचे

Thu, 19 Sep 2024 03:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में ऊपरी स्तरों से बिकवाली; सेंसेक्स 236 अंक ऊपर बंद, निफ्टी 25450 के नीचे
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा चार साल से अधिक समय में पहली बार नीतिगत दर में कटौती की घोषणा के बाद मजबूत वैश्विक रुझानों के अनुरूप बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए।

विज्ञापन


तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236.57 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 83,184.80 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 825.38 अंक या 0.99 प्रतिशत चढ़कर 83,773.61 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 38.25 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 25,415.80 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 234.4 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 25,611.95 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 83.66 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एनटीपीसी, नेस्ले, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक लाभ में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टूब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में तेजी रही। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की अपेक्षा से अधिक कटौती किए जाने तथा आगे और कटौती किए जाने के संकेत दिए जाने के बाद बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नीचे आए पर मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। ब्याज दरों में भारी कटौती से वैश्विक मंदी को लेकर चिंताएं भी बढ़ीं, इसके कारण मिड और स्मॉल कैप शेयरों में मुनाफावसूली दिखी।"

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,153.69 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। वॉलफोर्ट फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के संस्थापक विजय भारडिया ने कहा, "50 आधार अंकों की दर कटौती अमेरिकी फेड द्वारा अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए एक साहसिक कदम है, जो बदले में आरबीआई सहित अन्य वैश्विक केंद्रीय बैंकों के लिए नरम ब्याज दर व्यवस्था शुरू करने का रास्ता खोलेगा।"

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.21 प्रतिशत बढ़कर 74.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स 131.43 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 82,948.23 पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 41 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,377.55 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें