फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 12 अंक टूटा, निफ्टी 24575 से नीचे

Mon, 19 Aug 2024 03:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: एक सीमित कारोबार में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 80,424.68 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 80,724.40 अंक के उच्चस्तर और 80,332.65 अंक के निम्नस्तर पर रहा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को सुस्त कारोबार में सपाट नोट पर बंद हुए, क्योंकि निवेशकों ने बाजार में आगे के रुझाान की प्रतीक्षा में खरीदारी से परहेज किया। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रतिभागियों ने उच्च मूल्यांकन चिंताओं के बीच चुनिंदा ब्लू-चिप शेयरों में मुनाफावसूली भी की। 

विज्ञापन


एक सीमित कारोबार में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 80,424.68 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 80,724.40 अंक के उच्चस्तर और 80,332.65 अंक के निम्नस्तर पर रहा।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में एनएसई निफ्टी 31.50 अंक अथवा 0.13 प्रतिशत बढ़कर 24,572.65 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स तथा आईसीआईसीआई बैंक में सर्वाधिक गिरावट रही। इसके विपरीत टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में लाभ रहा। 
विज्ञापन


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "भारतीय बाजार शुरुआती बढ़त हासिल करने में विफल रहा क्योंकि मांग में नरमी के कारण वाहन कंपनियों के शेयरों में कुछ मुनाफावसूली देखी गयी।"

एशियाई बाजारों में शंघाई तथा हांगकांग में तेजी रही जबकि सियोल तथा टोक्यो में गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में अधिकतर तेजी रही। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में अनुसंधान सेगमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा " शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत मौन नोट पर की और शुक्रवार की उछाल के बाद राहत लेते हुए लगभग सपाट बंद हुए। शुरुआती तेजी के बाद, निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार करता दिखा।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को खरीदार बन गए और उन्होंने 766.52 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुक्रवार को 2,606.18 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे। 

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.82 फीसदी गिरकर 79.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मिली बढ़त को गंवाकर रुपया डॉलर के मुकाबले 83.87 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

बीएसई बेंचमार्क शुक्रवार को 1,330.96 अंक या 1.68 फीसदी उछलकर 80,436.84 पर बंद हुआ था, एनएसई निफ्टी 397.40 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 24,541.15 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें