Sensex Closing Bell: मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 165.32 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी में सपाट क्लोजिंग हुई। निफ्टी महज 3.05 (0.01%) अंक चढ़कर 22,335.70 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, दिन के करोबार के दौरान सेंसेक्स 74,004 और निफ्टी 22,452 के हाई पर पहुंचा।
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। शुरुआती कारोबार में बढ़त हासिल करने के बाद बाजार दिन के ऊपरी स्तरों से फिसला। आखिरकार सेंसेक्स 165.32 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी में सपाट क्लोजिंग हुई। निफ्टी महज 3.05 (0.01%) अंक चढ़कर 22,335.70 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
हांलांकि, दिन के करोबार के दौरान सेंसेक्स 74,004 और निफ्टी 22,452 के हाई पर पहुंचा। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान मेटल, फार्मा, सरकारी बैंकों और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 617 अंकों यानी 0.83% की गिरावट के साथ 73,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 161 अंकों या 0.72% फिसलकर 22,332 के लेवल पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे
सोना 50 रुपये टूटा, चांदी में 400 रुपये की तेजी
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की मजबूती के साथ 75,900 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई।