फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 370 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 750 रुपये उछली

Mon, 15 May 2023 05:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 370 रुपये की तेजी के साथ 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 750 रुपये की तेजी के साथ  74,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 370 रुपये की तेजी के साथ 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान चांदी भी 750 रुपये की तेजी के साथ  74,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 350 रुपये की तेजी के साथ 61,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।" विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 2,023 डॉलर प्रति औंस और 24.26 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।"
 
गांधी ने कहा कि अमेरिका में ऋण सीमा के संकट और बैंकिंग क्षेत्र के संकट को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग से सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स पर सोने में तेजी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें