बाजार में गिरावट के बावजूद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद व्यापक तौर पर तेजी का रुख रहा। ऑयल एंड गैस, रियल्टी, पावर, एनर्जी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों इंडेक्स में क्रमशः 0.56% और 0.13% की तेजी दर्ज की गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 17 अप्रैल को बढ़कर 265.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो इसके पिछले कारोबारी सेशन में यानी 13 अप्रैल (गुरुवार) को 265.93 लाख कारोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार में करीब 2,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 हरे निशान पर बंद हुए।