फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 16 अंक टूटा, निफ्टी 19400 के पार बरकरार

Tue, 07 Nov 2023 04:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स 16.29 (0.02%) अंकों की गिरावट के साथ 64,942.40 के स्तर पर जबकि निफ्टी 5.05 (0.03%) अंक फिसलकर 19,406.70 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार पर रियल्टी, कंज्युमर ड्यूरेबल और ऑटो सेक्टर के शेयरों से दबाव बना, जबकि बैंकिंग और फार्मा सेक्टर में खरीदारी से निचले स्तरों से इसे सपोर्ट मिला।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सपाट क्लोजिंग हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स सपाट खुलकर उतार-चढ़ाव के बाद सपाट ही बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 16.29 (0.02%) अंकों की गिरावट के साथ 64,942.40 के स्तर पर जबकि निफ्टी 5.05 (0.03%) अंक फिसलकर 19,406.70 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार पर रियल्टी, कंज्युमर ड्यूरेबल और ऑटो सेक्टर के शेयरों से दबाव बना, जबकि बैंकिंग और फार्मा सेक्टर में खरीदारी से निचले स्तरों से इसे सपोर्ट मिला। इससे पहले सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 594 अंकों की बढ़त के साथ 64,958 के स्तर पर बंद हुआ था।

दूसरी तिमाही में आईआरसीटीसी का मुनाफा 294.7 करोड़ रुपये बढ़ा 

रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाली कंपनी आईआरसीटीसी की आमदनी में बड़ा मुनाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 294.67 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 30.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी का EBITDA सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 20.2% बढ़कर 366.5 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 304.9 करोड़ रुपए रहा था। 

स्विट्जरलैंड के बैंक यूबीएस को तीसरी तिमाही में 785 मिलियन डॉलर का घाटा

स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े बैंक यूबीएस ग्रुप ने मंगलवार को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। समूह को 785 मिलियन डॉलर यानी यानी करीब 6,537 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। जानकारों का मानना है कि यूबीएस को यह घाटा क्रेडिट सुइस बैंक के अधिग्रहण के कारण हुआ है। बता दें कि पांच पांच महीने पहले जून में यूबीएस ग्रुप ने क्रेडिट सुइस बैंक के अधिग्रहण के लिए 2.1 बिलियन डॉलर यानी करीब 17,486 करोड़ रुपए का निवेश किया था। 2017 के बाद से यूबीएस समूह को पहली बार किसी तिमाही में नुकसान झेलना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें