Sensex Closing Bell: मंथली एक्सपायरी के दिन गिरावट के बाद बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी और प्रमुख इंडेक्स में तेजी आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 555.75 (0.85%) मजबूत होकर 65,387.16 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी सूचकांक 181.50 (0.94%) अंकों की बढ़त के साथ 19,435.30 पर बंद हुआ।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। मंथली एक्सपायरी के दिन गिरावट के बाद बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी और प्रमुख इंडेक्स में तेजी आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 555.75 (0.85%) मजबूत होकर 65,387.16 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी सूचकांक 181.50 (0.94%) अंकों की बढ़त के साथ 19,435.30 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.74 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 312.33 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान बाजार में बुल्स के बीच जोश दिखा। बीएसई में करीब 2,183 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1,486 में गिरावट रही जबकि 117 कंपनियों के शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सोना 100 रुपये टूटा, चांदी 400 रुपये फिसली
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 रुपये टूटकर 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 400 रुपये टूटकर 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका के मिलेजुले आर्थिक आंकड़ों और डॉलर सूचकांक में तेजी के बीच सोने की कीमतें बीते कई हफ्तों के उच्च स्तर से नीचे आ गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतें गिरावट के साथ क्रमश: 1,942 डॉलर प्रति औंस और 24.50 डॉलर प्रति औंस रह गईं।