फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: दिवाली से पहले पूरे हफ्ते शेयर बाजार में छाई रही लाली, सेंसेक्स-निफ्टी और कमजोर पड़े

Fri, 25 Oct 2024 03:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Closing: बीएसई सेंसेक्स 662.87 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 79,402.29 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 927.18 अंक या 1.15 प्रतिशत गिरकर 79,137.98 पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 218.60 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर 24,180.80 अंक पर आ गया। शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार की चाल कैसी रही, आइए आगे विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले का हफ्ता शेयर बाजार को रास नहीं आया। लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को करीब 660 अंक टूटकर 80,000 के स्तर से नीचे आ गया। इसका कारण बड़े पैमाने पर विदेशी पूंजी निकासी और कंपनियों की आय में सुस्त वृद्धि के चलते  बिकवाली का व्यापक दबाव रहा।

विज्ञापन


बीएसई सेंसेक्स 662.87 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 79,402.29 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 927.18 अंक या 1.15 प्रतिशत गिरकर 79,137.98 पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 218.60 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर 24,180.80 अंक पर आ गया। शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों को करीब 6.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 436.9 लाख करोड़ रुपये रह गया। 

बीते एक हफ्ते में कैसी रही सेंसेक्स की चाल?

दिन तारीख क्लोजिंग ओपन हाई लो बदलाव %
शुक्रवार 25 अक्तूबर 79,331.34 80,187.34 80,246.17 79,138.59 -0.92%
गुरुवार 24 अक्तूबर 80,065.16 80,098.30 80,259.82 79,813.02 -0.02%
बुधवार 23 अक्तूबर 80,081.98 79,921.13 80,646.31 79,891.68 -0.17%
मंगलवार 22 अक्तूबर 80,220.72 81,155.08 81,504.24 80,149.53 -1.15%
सोमवार 21 अक्तूबर 81,151.27 81,770.02 81,770.02 80,811.23 -0.09%

इंडसइंड बैंक में 18.50% की गिरावट

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक में 18.50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत घटकर 1,331 करोड़ रुपये रह गया। यह गिरावट उसकी परिसंपत्ति गुणवत्ता को लेकर जताई की चिंताओं के कारण आई।

आईटीसी के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुए

महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, मारुति, बजाज फाइनेंस और टाइटन भी पिछड़ने वालों में शामिल रहे। ब्लू-चिप शेयरों में, आईटीसी 2 प्रतिशत से अधिक चढ़ा। कंपनी ने सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में अपना समेकित शुद्ध लाभ 1.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,054.43 करोड़ रुपये रहने की सूचना दी। एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी बड़े लाभार्थी रहे।

विदेशी निवेशकों ने 24 अक्तूबर तक 98,085 करोड़ रुपये के शेयर बेचे 

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 5,062.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,620.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने (एफआईआई) इस महीने 24 अक्टूबर तक 98,085 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचे हैं। एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग में तेजी रही, जबकि टोक्यो में गिरावट रही। यूरोपीय शेयर बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार करते दिखे। गुरुवार को ज्यादातर अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 74.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 16.82 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 80,065.16 अंक पर बंद हुआ था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निफ्टी 36.10 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 24,399.40 अंक पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर बढ़कर 688.26 अरब डॉलर हुआ

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.16 अरब डॉलर घटकर 688.26 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें