फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: हरियाली के साथ बंद हुए घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 18150 के पार

Wed, 18 Jan 2023 05:17 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद हरियाली के साथ बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारेाबारी दिन सेंसेक्स 390.02 अंकों की बढ़त के साथ 61,045.74 अंकों पर बंद हुआ। इसमें  0.64% की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला निफ्टी सूचकांक 110 अंकों की बढ़त के साथ 18163.80 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी में 0.61% का उछाल दिखा। इस दौरान सेल और सीमेंस के शेयरों में चार-चार प्रतिशत की बढ़त दिखी है। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने मंगलवार के स्तर 81.76 के करीब से उबरते हुए  81.24 रुपये पर बंद हुआ। सप्ताह के पहले दो दिनों में इसमें 0.5% की गिरावट दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


# बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
  

विज्ञापन

अदाणी ग्रीन एनर्जी की इकाई एस्सेल सौर ऊर्जा कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड ने एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स से एस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान से 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने का फैसला किया है। यह सौदा 15 करोड़ रुपये में होगा। अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड अडाणी ग्रीन एनर्जी की इकाई है। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि उसकी सहायक इकाई ने 17 जनवरी 2023 को एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के साथ एक पक्का समझौता किया है। बाकी 50 प्रतिशत इक्विटी शेयर राजस्थान सरकार के पास बने रहेंगे। अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड के पास राजस्थान में 750 मेगावॉट क्षमता वाला सौर पार्क है। वर्ष 2021-22 में इसका कारोबार 9.87 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें