फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 105 अंक चढ़ा, निफ्टी 17800 के पार

Fri, 09 Sep 2022 04:11 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 105 अंक चढ़कर 59,793.14 अंक और निफ्टी 35 अंक बढ़कर 17,833.35 के स्तर पर क्लोज हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि शुक्रवार के कारोबारी सेशन में बाजार में उठापटक जारी रहा, पर बंद होने समय बाजार में मजबूती बनी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 105 अंक चढ़कर 59,793.14 अंक और निफ्टी 35 अंक बढ़कर 17,833.35 के स्तर पर क्लोज हुआ। IT, बैकिंग, मेटल शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार को सहारा मिला। वहीं, वित्तीय सेवाओं, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों के शेयरों के कारण बाजार पर दबाव बनता दिखा।

विज्ञापन


प्रत्यक्ष कर संग्रह 35 फीसदी बढ़ा
व्यक्तिगत आयकर सहित प्रत्यक्ष कर संग्रह में चालू वित्त वर्ष के दौरान आठ सितंबर तक 35.46 फीसदी की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़कर 6.48 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। कर संग्रह में जोरदार बढ़ोतरी से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था में तेजी है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 13.5 फीसदी रही। आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रिफंड घटाकर प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.29 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 30.17 फीसदी ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें