फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 49 अंक नीचे, निफ्टी 17650 के करीब

Tue, 06 Sep 2022 04:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट से मिले रुझानों के बीच दमदार शुरुआत हुई थी। शुरुआती कारोबार में बाजार एक समय पर 260 अंकों की मजबूती के साथ 59,507 अंकों पर ट्रेड करने लगा था पर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बाजार कमजोर होता गया और आखिरकार लाल निशान पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले-जुले रुझान मिलने के बाद भारतीय बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कमजोर होकर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स में 49 अंकों की गिरावट आई और यह 59,197 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी दस अंकों की गिरावट के साथ सपाट तरीके से बंद हुआ। निफ्टी बाजार बंद होते समय 17,656 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। 

विज्ञापन


इसे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट से मिले रुझानों के बीच दमदार शुरुआत हुई थी। शुरुआती कारोबार में बाजार एक समय पर 260 अंकों की मजबूती के साथ 59,507 अंकों पर ट्रेड करने लगा था। दूसरी निफ्टी में भी 75 अंकों की तेजी थी और यह 17,741 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। पर यही से बाजार में बिकवाली शुरू हुई और सेंसेक्स 500 अंक लुढ़क कर एक समय में 58,987 के लेवल पर पहुंच गया। इस स्तर से बाजार को रिकवरी मिली पर दिन का कारोबार खत्म होने तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा।

मंगलवार के कारोबारी सेशन में बाजार पर बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से दबाव बनता दिखा। वहीं दूसरी ओर मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑयल व गैस सेक्टर में खरीदारी दिखी।
विज्ञापन


ये रहे मंगलवार के टॉप लूजर और टॉप गेनर शेयर 
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में टाटा कंज्यूमर, ब्रिटानिया, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनांस, एमएंडएम, यूपीएल और कोटक बैंक के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर, अपोलो हॉस्पीटल, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, श्री सीमेंट और एसबीआई लाइफ जैसी कंपनियों ने बढ़िया प्रदर्शन टॉप गेनर्स की लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे।

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 79.90 रुपये पर पहुंचा 
अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण मंगलवार को बाजार में भारतीय रुपये पर बदाव दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे की कमजोरी के साथ 79.90 के स्तर पर आ गया। फिलहार रुपया डॉलर के मुकाबले 79.83 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें