वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी। सोमवार को बाजार 861.25 अंक लुढ़क कर 57,972.62 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 246 अंक टूटकर 17,312.90 अंकों पर बंद हुआ। सोमवार को बाजार में भारी गिरावट के कारण निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए।
सोमवार के कारोबारी सेशन में निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे अधिक 3.53% की कमजोरी आई। इसके अलावा, बैंक निफ्टी में 1.82%, निफ्टी मेटल में 1.53% जबकि निफ्टी रियल्टी में 1.36% की कमजोरी आई।
सोमवार को टेक महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो, कोटक बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर टाॅप लूजर रहे। वहीं, ब्रिटानिया, मारुति, नेस्ले इंडिया, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स और टाटा कंज्यूमर्स के शेयर टॉप गेनर रहे।