राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 365 रुपये की कमजोरी आई। इस दौरान सोना 51,385 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार ग्लोबल बाजार में मची उठा-पटक और डॉलर के मुकाबले रुपया के कमजोर होने के कारण सोना फिसला है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51,750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
वहीं, चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट दिखी। चांदी 1,027 रुपये की कमजोरी के साथ 55,301 रुपये पर बंद हुई।
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिसलते हुए 1721 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं ग्लोबल मार्केट में चांदी 18.62 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर बिक रही है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल का मानना है कि फेड के फैसले के प्रति आशंका और डॉलर के लगातार मजबूत होने से सोने की कीमतो में कमजोरी आई है।