फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में दिखी 83 अंकों की मजबूती, निफ्टी 10350 के नजदीक

Wed, 22 Nov 2017 04:38 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
बुधवार को शेयर बाजार में शुरुआत से लेकर के बंद होने के समय तक मजबूती कायम रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 83 अंक यानि 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 33,561.5 के स्तर पर बंद हुआ है।
विज्ञापन


बैंकरप्सी कानून सख्त होने की खबर से आज सरकारी बैंकों में तेजी देखने को मिली। बैंक निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 25,767 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। आज ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी है। हालांकि फार्मा, मेटल और प्राइवेट बैंक शेयरों में दबाव नजर आया।

वहीं एनएसई के निफ्टी में 15.4 अंक यानि 0.15 फीसदी बढ़कर 10,342.3 के स्तर पर बंद हुआ है।दिग्गज शेयरों में जी एंटरटेनमेंट, अदानी पोर्ट्स, गेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट, एचडीएफसी, बीएचईएल, एसबीआई और एशियन पेंट्स 4 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए हैं। 
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में यूनाइटेड ब्रुअरीज, ओबेरॉय रियल्टी, सन टीवी, अदानी पावर और अपोलो हॉस्पिटल 3.8 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में केडीडीएल, जय कॉर्प, बीएफ इन्वेंस्टमेंट, वीआईपी इंडस्ट्रीज और टीमलीज 2 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें