फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार: बिकवाली से सेंसेक्स 159.07 और निफ्टी 57 अंक घटकर हुए बंद

Mon, 02 Jul 2018 05:56 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डॉट काम
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
बाजार में नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में पूंजी निकासी के बीच चुनिंदा क्षेत्रों के शेयरों में बिकवाली का दौर जारी रहा। जिसके दबाव में सेंसेक्स 159.07 अंक की गिरावट के साथ 35,264.41 अंक पर तथा निफ्टी 57 अंक घटकर 10,657.30 अंक पर बंद हुअा। बंबई बाजार का शुरुआती कारोबार 122 अंक चढ़कर खुला पर बाद में वह गिर गया।
विज्ञापन


अमेरिका और उसके व्यापार सहयोगी देशों के बीच आर्थिक तनाव से एशियाई बाजार को भी थोड़ी चपत लगी। बीते शुक्रवार को कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 385.84 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

विश्लेषक कह रहे हैं कि पूंजी निकासी से बाजार कमजोर रहा। विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की वहीं घरेलू निवेशकों ने खरीददारी की। फिर भी बाजार में संतुलन स्थापित नहीं हुअा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें