फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: सितंबर का पहला दिन बाजार को नहीं आया रास, सेंसेक्स 850 अंक टूटा, निफ्टी 17550 के नीचे

Thu, 01 Sep 2022 06:12 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

सितंबर महीने का पहला दिन भारतीय शेयर बाजार को रास नहीं आया। वायदा कारोबार के एक्सपायरी के दिन बाजार लगभग 850 अंकों तक टूट गया। बाजार अपने पिछले करोबारी दिन की बढ़त को तेजी से गंवाता दिखा। फिलहाल सेंसेक्स 744 अंकों की कमजोरी के साथ 58,792 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 210 अंकों की कमजोरी के साथ 17548 अंकों पर है।

विज्ञापन

  
विज्ञापन


इससे पहले सेंसेक्स 826 अंक गिरकर 58,710 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 244 अंक टूटकर 17507 के स्तर पर खुला। गुरुवार के शुरुआती कारोबारी सेशन में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, रियल्टी, एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के कारण कमजोरी दिख रही है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट है। भारती एयरटेल टॉप गेनर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें