फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 के करीब पहुंचा रुपया, 200 अंकों के करीब टूटा सेंसेक्स, 11 हजार के नीचे आया निफ्टी

Tue, 25 Sep 2018 10:11 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर बना रहा। सोमवार को 536 अंक गिरने के बाद आज भी बाजार लुढ़क कर खुला। वहीं रुपये में भी कमजोरी काफी बढ़ गई है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 73 के करीब पहुंच गया है। अमेरिका और चीन में ट्रेड वार बढ़ने, क्रूड प्राइस में बढ़ोतरी और यूसए फेडरल रिजर्व की बैठक जैसे फैक्टर्स का असर बाजार पड़ा।

विज्ञापन


सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट नजर आ रही है। निफ्टी 10,950 के नीचे कारोबार कर रहा है जबकि सेंसेक्स 36,200 के नीचे आ गया है। सेंसेक्स 190 अंक की गिरावट के साथ 36105.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 72 अंक टूटकर 10,895 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। फार्मा को छोड़ निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में है।

दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील 5.6-1.75 फीसदी तक गिरे हैं। मिडकैप शेयरों में डीएचएफएल, गृह फाइनेंस, बर्जर पेंट्स, अदानी ट्रांसमिशन और मोतीलाल ओसवाल 9.7-4 फीसदी तक टूटे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में ओरिएंटल वीनियर, केन फिन होम्स, सैटिन क्रेडिट और एचईजी 9.6-7 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन


72.89 पर रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटकर 72.89 के स्तर पर खुला। खुलने के साथ रुपए में गिरावट और बढ़ गई और यह 31 पैसे टूटकर 72.94 के स्तर पर लुढ़क गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 43 पैसे टूटकर 72.63 पर बंद हुआ था।

81 डॉलर पर कच्चा तेल

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम अपने चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। कच्चे तेल का दाम 80.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जिसके चलते इसका असर पूरे विश्व सहित भारत में भी देखने को मिल सकता है।
नहीं मिलेगी राहत

कच्चे तेल का दाम उच्चतम स्तर पर पहुंचने का कारण अभी देशवासियों को भी पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम से छुटकारा मिलने की संभावना कम है। कीमतों में कमी करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बन रहा है, लेकिन सरकार भी किसी भी हालत में टैक्स कटौती नहीं करना चाहती है। देश में सोमवार को पेट्रोल का दाम 90 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें