फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: कीमती धातुओं के दामों में तेजी जारी, सोना आज फिर हुआ महंगा, चांदी की कीमत बढ़कर इतनी हुई

Mon, 17 Jan 2022 10:55 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update :  सोमवार को एमसीएक्स पर कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों में फिर इजाफा देखने को मिला है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। सोने की कीमत आज 0.19 फीसदी बढ़ गई है। इस तेजी के साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 47,869 रुपये पर आ गई है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को एमसीएक्स पर कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों में फिर इजाफा देखने को मिला है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। सोने की कीमत आज 0.19 फीसदी बढ़ गई है। इस तेजी के साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 47,869 रुपये पर आ गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी तेजी आई है। चांदी का दाम सोमवार को 0.44 फीसदी बढ़ गया। इस तेजी के साथ चांदी की कीमत 61,877 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें