फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण वाली देश की पहली कंपनी बनी रिलायंस

Fri, 18 Oct 2019 11:40 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ( RIL ) नौ लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी बन गई है। यह भारत की पहली कंपनी है जिसका बाजार पूंजीकरण नौ लाख करोड़ रुपये हो गया है।

9.01 लाख करोड़ हुआ कंपनी का वैल्यूएशन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रिलायंस के शेयर में 1.7 फीसदी बढ़त आने से कंपनी का वैल्यूएशन बढ़कर 9.01 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। शुक्रवार को रिलायंस का शेयर 1,404 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1.396.50 के स्तर पर बंद हुआ था। इस साल कंपनी का शेयर 27 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

दूसरे स्थान पर टीसीएस 

मुकेश अंबानी की रिलायंस के बाद बाजार पूंजीकरण के मामले में दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस दूसरा पायदान पर है। टीसीएस का वैल्यूएशन 7.67 लाख करोड़ रुपये है। 

ये हैं वैल्यूएशन के हिसाब से भारत की शीर्ष पांच कंपनियां

       कंपनी          बाजार पूंजीकरण (रुपये में)
रिलायंस इंडस्ट्रीज 9 लाख करोड़
टीसीएस     7.67 लाख करोड़
एचडीएफसी बैंक 6.71 लाख करोड़
एचयूएल     4.58 लाख करोड़
एचडीएफसी     3.59 लाख करोड़
 

रिलायंस के नाम हैं ये रिकॉर्ड

इससे पहले जनवरी में 10,000 करोड़ रुपये के मुनाफे वाली रिलायंस देश की पहली निजी कंपनी बनी थी। पिछले साल अगस्त में कंपनी का बाजार पूंजीकरण आठ लाख करोड़ हो गया था। जुलाई 2018 में कंपनी ने 11 साल बाद 100 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल किया था और अक्तूबर 2007 में 100 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली देश की पहली कंपनी बनी थी। 

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी

बता दें कि फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। लगातार 12वें साल उन्हें यह स्थान मिला है। उनकी कुल संपत्ति 51.4 बिलियन डॉलर यानी 5,140 करोड़ डॉलर है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 40 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें