फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से रिलायंस की बाजार हैसियत में सबसे ज्यादा वृद्धि

Sun, 15 Dec 2019 11:06 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। इसमें 65,060.30 करोड़ रुपये की वृद्धि आई है। सर्वाधिक वृद्धि लायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में दर्ज की गई।

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 17,439.74 करोड़ रुपये बढ़कर 10,03,147.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • एचडीएफसी की बाजार हैसियत 15,435.51 करोड़ रुपये बढ़कर 4,06,705.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 11,512.75 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,96,921.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 9,089.48 करोड़ रुपये की वृद्धि आई, जिसके बाद ये 6,91,457.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,210.91 करोड़ रुपये की बढ़त के बाद 3,47,551.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 3,371.91 करोड़ रुपये उछलकर 3,23,236.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

 

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में कमी आई है। यह 19,231 करोड़ रुपये गिरकर 7,77,381.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,372.92 करोड़ रुपये कम होकर 4,34,109.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • आईटीसी की बाजार हैसियत 2,027.73 करोड़ रुपये लुढ़ककर 2,96,971.03 करोड़ रुपये पर पबुंच गई। 
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,660.8 करोड़ रुपये फिसलकर 3,02,882.73 करोड़ रुपये पर आ गया। 

 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां 

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

विज्ञापन

2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. कोटक महिंद्रा बैंक
8. इंफोसिस
9. आईटीसी 
10. भारतीय स्टेट बैंक 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें