फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RIL ने रचा इतिहास, बनी 150 अरब डॉलर की बाजार हैसियत वाली पहली भारतीय कंपनी

Mon, 22 Jun 2020 12:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
mukesh ambani - फोटो : TWITTER
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्टूीज लिमिटेड सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने पर 150 अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाले पहली भारतीय कंपनी बन गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,248.97 करोड़ रुपये बढ़कर 11,43,667 करोड़ रुपये (150 अरब डालर) पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


सर्वोच्च स्तर पर रिलायंस का शेयर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाली इस कंपनी का शेयर मूल्य शुरुआती दौर में 2.53 फीसदी बढ़कर 1,804.10 रुपये की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी यह 2.54 फीसदी बढ़कर 1,804.20 रुपये पर अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। 

शुक्रवार को पार किया था 11 लाख करोड़ का आंकड़ा 
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इससे पहले शुक्रवार को 11 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी के पूरी तरह से कर्ज मुक्त बन जाने की घोषणा के बाद बाजार में कंपनी का शेयर छह फीसदी से अधिक बढ़ गया और उसका बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। 
विज्ञापन


इस साल 19 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है शेयर
मुकेश अंबानी ने कहा कि राइट्स इश्यू के जरिए और प्रमुख वैश्विक निवेशकों को आंशिक हिस्सेदारी की बिक्री कर कंपनी ने पिछले दो माह के दौरान 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसके बाद कंपनी शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त हो गई। कंपनी ने एक चौथाई से भी कम हिस्सेदारी विभिन्न वैश्विक निवेशकों को बेचकर 1.15 लाख करोड़ रुपये और राइट्स इश्यू के जरिए 53,124.20 करोड़ रुपये जुटाकर कुल 1.69 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जुटा ली है। कंपनी का शेयर इस साल अब तक 19 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें