फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RailTel IPO Status: रेलटेल कॉरपोरेशन का IPO: निवेशक यहां चेक कर सकते हैं आवंटन की स्थिति

Wed, 24 Feb 2021 02:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
RailTel Allotment Status - फोटो : pixabay
विज्ञापन

16 फरवरी 2021 को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आम बोली के लिए आईपीओ खुला था। कंपनी का आईपीओ 42.39 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए बोली का दायरा 93-94 रुपये तय किया था। कंपनी देश भर में ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क मुहैया कराती है।

विज्ञापन


इस आईपीओ का लॉट साइज 155 इक्विटी शेयरों का था। यानी निवेशकों के लिए कम से कम 14,570 रुपये का निवेश करना अनिवार्य था। मालूम हो कि रेलटेल का यह आईपीओ इस साल का सातवां आईपीओ था। इससे पहले इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन, इंडिगो पेंट्स, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी, स्टोवक्राफ्ट, न्यूरेका लिमिटेड और ब्रुकफील्ड इंडिया रीयल एस्टेट ट्रस्ट के आईपीओ बाजार में आ चुके हैं। 

अगर आपने भी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, तो आप भी बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे होंगे कि शेयर आपको आवंटित हुए या नहीं। आप आईपीओ के रजिस्ट्रार की वेबसाइट केफिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लेमिटेड पर शेयर अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे चेक करें आवंटन की स्थिति-

  • सबसे पहले निवेशक https://kcas.kfintech.com/ipostatus/ पर जाएं।
  • यहां निवेशकों को Recent IPOs का विकल्प चुनना होगा।
  • अब सेलेक्ट आईपीओ के विकल्प में से उचित विकल्प को चुनें।
  • अब निवेशकों को अप्लीकेशन नंबर /DPID/Client ID और PAN में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। 
  • आपने जिस नंबर को चुना है, उसे डालें और फिर कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।  


मालूम हो कि साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनियां इस साल भी आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें