फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर एयरवेज के ट्रेवेल फेस्टिवल में ऑफर्स की बरसात

Tue, 30 Aug 2016 09:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कतर एयरवेज
विज्ञापन
कतर एयरवेज का लोकप्रिय ट्रैवेल फेस्टिवल फिर लौट आया है। इस बार फेस्टिवल के जरिये दुनियाभर के यात्रियों को खूबसूरत स्थानों की यात्रा पर जबरदस्त डील्स एवं शानदार पुरस्कार जीतने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कतर एयरवेज ट्रैवेल फेस्टिवल का आयोजन 29 अगस्त से 5 सितंबर 2016 के बीच होगा। यह यात्रियों को दुनिया के कुछ सबसे पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशंस पर ले जाएगा। इसके अंतर्गत 15 सितंबर 2016 से 30 जून, 2017 के बीच की जाने वाली सभी यात्रियों को ‘टू-फॉर-वन फेयर्स', ‘50 प्रतिशत तक की छूट’एवं ‘बुक मोर, सेव मोर‘ जैसे प्रमोशन ऑफर्स की पेशकश की जायेगी।

इस फेस्टिवल में होटल्स और कार रेंटल जैसी हॉलिडे एक्स्ट्रा सेवाओं पर भी विशेष डील्स एवं डिस्काउंट प्रदान किए जाएंगे। वहीं कतर एयरवेज के प्रिविलेज क्लब मेंबर्स को ट्रैवेल फेस्टिवल के दौरान की गई बुकिंग्स के लिए तिगुने क्यूमाइल्स मिलेंगे।
विज्ञापन


ट्रैवेल फेस्टिवल के शानदार मूल्यों के अलावा यात्रियों को इस आठ-दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विशेष पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा। इस पूरे फेस्टिवल के दौरान 600 से अधिक पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें कतर एयरवेज और वनवर्ल्ड के सहयोग से ‘अराउंड द वर्ल्ड’ हवाई यात्रा का टिकट एवं कतर एयरवेज द्वारा स्पॉन्सर्ड एफसी बार्सिलोना मैच के टिकट और साइन्ड फुटबॉल जर्सी शामिल हैं।

यात्रियों को विश्व की सर्वश्रेष्ठ बिजनेस क्लास सेवा का अनुभव देने के लिए कॉम्प्लिमेंटरी अपग्रेड्स भी दिए जाएंगे। एयरलाइन के ग्लोबल नेटवर्क पर यात्रा के लिए मुफ्त इकोनॉमी क्लास फ्लाइट्स के साथ-साथ कतर एयरवेज के पांच हॉलिडे पैकेजेस, शॉपिंग वाउचर्स आदि भी प्रदान किए जाएंगे, जो कतर ड्यूटीफ्री में प्रयोग किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

150 स्‍थानों पर इस ऑफर का उठाया जा सकता है लाभ

कतर एयरवेज
कतर एयरवेज के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर, डॉ. हुग डनलीवी ने कहा, ''कतर एयरवेज ट्रैवेल फेस्टिवल को पहले इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था, जिसने हमारे उपभोक्ताओं को एक अद्वितीय मंच प्रदान किया। उपभोक्ताओं ने इसमें कुछ सर्वश्रेष्ठ डील्स का आनंद उठाया।

इस बार पूरे ट्रैवेल फेस्टिवल के दौरान हमारे यात्री कुछ बेहद शानदार पैकेज एवं ट्रैवेल डील्स प्राप्त करेंगे, जो उन्हें दुनिया की यात्रा करने और कुछ अद्भुत पुरस्कार जीतने का मौका देने में सशक्त बनायेंगी। हम लोगों को न सिर्फ यात्रा का सपना देखने बल्कि उन सपनों को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करते हैं।''

पूरे ट्रैवेल फेस्टिवल के दौरान उपलब्ध ऑफर्स समूचे विश्व में उन 150 स्थानों पर इकोनॉमी एवं बिजनेस क्लास रिटर्न हवाई किरायों पर लागू होंगे, जहां कतर एयरवेज सेवाएं प्रदान करता है। इनमें अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूरोप और अफ्रीका शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें