फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के बाद हर शहर में दाल के भाव अलग-अलग

Fri, 30 Oct 2015 07:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमूमन दाल की कीमतों में देशभर में ज्यादा फर्क नहीं होता है, लेकिन दाल की आसमान छूती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार की तरफ से छापेमारी की कार्रवाई के बाद दाल के भाव में देशभर में काफी अंतर दिखने लगा है।
विज्ञापन


यह अंतर दाल के थोक व खुदरा दोनों ही प्रकार के भाव में दिख रहा है। छापेमारी की कार्रवाई के बाद दालों के भाव में गिरावट जरूर आई है, लेकिन किसी शहर में दाल के दाम में 25 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है तो उसके बगल के शहर में सिर्फ 5 रुपये प्रति किलोग्राम की।

सरकार के मुताबिक विभिन्न राज्यों में छापेमारी के तहत अब तक 1,20,907.90 टन दालें जब्त की गईं।
विज्ञापन

ये है इन शहरों में दाल के दाम

सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गत 19 अक्तूबर को कानपुर के रिटेल सेंटर पर तुर दाल की खुदरा कीमत 185 रुपये प्रति किलोग्राम थी जो 29 अक्तूबर को घटकर 160 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यानी कि सरकार के मुताबिक पिछले 10 दिनों में कानपुर में दाल के भाव में प्रति किलोग्राम 25 रुपये की गिरावट आई।

वहीं कानपुर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लखनऊ में 19 से 29 अक्टूबर के बीच दाल के भाव में मात्र 5 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट बताई गई है। हालांकि कानपुरवासियों के मुताबिक सरकारी खुदरा केंद्रों पर 120 रुपये अरहर की दाल मिलने से खुदरा कारोबारी अब 111 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से अरहर दाल बेच रहे हैं।

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा के गुड़गांव में रिटेल केंद्रों पर तुर दाल की कीमत 29 अक्तूबर को 138 रुपये प्रति किलोग्राम रही तो इसी दाल की कीमत मुंबई में 173 रुपये प्रति किलोग्राम, अहमदाबाद में 138 रुपये प्रति किलोग्राम, बंगलूरू में 165 रुपये प्रति किलो तो चेन्नई में 173 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

सरकार के मुताबिक दाल के थोक भाव में देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 10 दिनों में 100 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 4,100 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है।

खुदरा कारोबारियों का कहना है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में जिस दाल को उन्होंने थोक मंडी से 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी है, उसे अब खरीद कीमत पर बेचना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें