फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 125 रुपये सस्ता, चांदी का भाव 339 रुपये टूटा, यहां जानें क्या हैं लेटेस्ट रेट

Wed, 02 Feb 2022 04:13 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update: बुधवार को सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। स्थानीय बाजार में सोना 125 रुपये की गिरावट के साथ 47,837 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक कीमतों में गिरावट के अनुरूप बुधवार को यहां स्थानीय बाजार में सोना 125 रुपये की गिरावट के साथ 47,837 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है और 339 रुपये सस्ती हुई है। 

विज्ञापन


इस गिरावट के साथ चांदी का भाव पिछले कारोबारी दिन में बंद 61,816 रुपये प्रति किलोग्राम से फिसलकर 61,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,799 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 22.67 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में बुधवार को 1,799 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ सोने की कीमतों में गिरावट आई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें