तेल कंपनियों ने साल 2020 के दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले एक जनवरी को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 11 पैसे बढ़ गई है, कोलकाता और मुंबई में आठ पैसे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 14 पैसे बढ़ गई है, कोलकाता में 11 पैसे, मुंबई में 12 पैसे। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है।
चार महानगरों में इतना है पेट्रोल-डीजल का दाम
बढ़ोतरी दे बाद चार महानगरों में यानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमशः 75.25 रुपये प्रति लीटर, 77.87 रुपये प्रति लीटर, 80.87 रुपये प्रति लीटर और 78.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 68.10 रुपये हो गई है, कोलकाता में 70.49 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 71.43 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 71.86 रुपये प्रति लीटर।
अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत
| शहर |
पेट्रोल की कीमत (1 जनवरी 2020) |
पेट्रोल की कीमत (2 जनवरी 2020) |
| नई दिल्ली |
75.14 रुपये |
75.25 रुपये |
| कोलकाता |
77.79 रुपये |
77.87 रुपये |
| मुंबई |
80.79 रुपये |
80.87 रुपये |
| चेन्नई |
78.12 रुपये |
78.12 रुपये |
| गुड़गांव |
74.38 रुपये |
74.67 रुपये |
| नोएडा |
76.44 रुपये |
76.42 रुपये |
| चंडीगढ़ |
71.05 रुपये |
71.12 रुपये |
| लखनऊ |
76.26 रुपये |
76.23 रुपये |
| आगरा |
76.22 रुपये |
76.08 रुपये |
| अलीगढ़ |
76.38 रुपये |
76.43 रुपये |
| इलाहाबाद |
76.59 रुपये |
76.49 रुपये |
| गाजियाबाद |
76.28 रुपये |
76.13 रुपये |
| वाराणसी |
76.54 रुपये |
76.71 रुपये |
| भोपाल |
83.35 रुपये |
83.37 रुपये |
| इंदौर |
83.91 रुपये |
83.64 रुपये |
| बीकानेर |
80.92 रुपये |
81.01 रुपये |
| जयपुर |
79.37 रुपये |
79.15 रुपये |
| जैसलमेर |
81.12 रुपये |
80.34 रुपये |
इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम
| शहर |
डीजल की कीमत (1 जनवरी 2020) |
डीजल की कीमत (2 जनवरी 2020) |
| नई दिल्ली |
67.96 रुपये |
68.10 रुपये |
| कोलकाता |
70.38 रुपये |
70.49 रुपये |
| मुंबई |
71.31 रुपये |
71.43 रुपये |
| चेन्नई |
71.86 रुपये |
71.86 रुपये |
| गुड़गांव |
66.77 रुपये |
67.09 रुपये |
| नोएडा |
68.33 रुपये |
68.34 रुपये |
| चंडीगढ़ |
64.74 रुपये |
64.85 रुपये |
| लखनऊ |
68.14 रुपये |
68.14 रुपये |
| आगरा |
68.06 रुपये |
67.89 रुपये |
| अलीगढ़ |
68.24 रुपये |
68.33 रुपये |
| इलाहाबाद |
67.52 रुपये |
68.45 रुपये |
| गाजियाबाद |
68.14 रुपये |
68.01 रुपये |
| वाराणसी |
68.46 रुपये |
68.71 रुपये |
| भोपाल |
74.26 रुपये |
74.33 रुपये |
| इंदौर |
74.80 रुपये |
74.60 रुपये |
| बीकानेर |
74.84 रुपये |
74.97 रुपये |
| जयपुर |
73.40 रुपये |
73.24 रुपये |
| जैसलमेर |
75.04 रुपये |
74.35 रुपये |
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।