सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि पेट्रोल की कीमत में शुक्रवार को हुई 19 पैसे की बढ़ोतरी के बाद आज शनिवार को भी 14 से 16 पैसे तक बढ़ाए गए हैं। वहीं दिल्ली, मुंबई और चेन्नई और कोलकाता में डीजल के दाम पहले के तरह ही हैं। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 73.56 | 81.35 |
| कोलकाता | 77.06 | 82.87 |
| मुंबई | 80.11 | 88.02 |
| चेन्नई | 78.86 | 84.40 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
यह भी पढ़ेंः पेट्रोल पंप पर फ्री में न मिलें ये 9 सुविधाएं तो ऐसे करें शिकायत, लगेगा भारी जुर्माना