सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कल की राहत के बाद आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज की डीजल कीमत 27 से 29 पैसे तक बढ़ी है तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 22 से 24 पैसे तक बढ़ी थी।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 83.22 | 92.58 |
| मुंबई | 90.40 | 98.88 |
| कोलकाता | 86.06 | 92.67 |
| चेन्नई | 88.07 | 94.31 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल 103.27 रुपये और डीजल 95.70 रुपये का हो गया है।
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।