फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी है आपके शहर में कीमत

Sat, 15 May 2021 07:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल 103.27 रुपये और डीजल 95.70 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
petrol diesel price - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल पेट्रोल की कीमत 25 से 29 पैसे तक बढ़ी थी तो वहीं डीजल की कीमत भी 32 से 36 पैसे तक बढ़ी थी। आज दामों के न बदलने से उपभोक्ताओं को जरूर राहत मिलेगी।

विज्ञापन


जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 82.95 92.34
मुंबई 90.11 98.65
कोलकाता 85.79 92.44
चेन्नई 87.81 94.09

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल 103.27 रुपये और डीजल 95.70 रुपये का हो गया है।

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें