फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल को कहिए बाय-बाय, आ गया है कोई खास

Tue, 06 Oct 2015 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तो अब गूगल को बाय बाय कहने के दिन आ गए हैं। सर्च इंजन गूगल की मूल कंपनी गूगल इंक का नाम अब बदल कर अल्फाबेट इंक कर दिया गया है। अल्फाबेट ने गूगल की जगह बीते शुक्रवार को ले ली थी।
विज्ञापन


अल्फाबेट इंक गूगल के सर्च और वेब, विज्ञापन कारोबार, मैप, यूट्यूब और गूगल कार के बिजनेस देखेगी। गूगल के क्लास 'ए' और सी के शेयर अब अल्फाबेट इंक के शेयरों में तब्दील हो जाएंगे।

अगले सप्ताह से कंपनी अपने करोबार के दौरान अल्फाबेट इंक  नाम का प्रयोग करना शुरु कर देगी। इस नई कंपनी के अंतर्गत गूगल अपनी जिन सर्विसेज को आगे जारी रखेगा उनमें इंटरनेट सर्च, यूट्यूब, और एंड्राएड शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये होगा बदलाव

अल्फाबेट इंक के साथ नई सेवाएं भी जुड़ रही हैं जिसमें निवेश और शोध, स्मार्ट होम यूनिट 'नेस्ट' और ड्रोन शामिल है। कंपनी का नाम और व्यापार बदलने के बाद भी उसके प्रतीक चिन्ह में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

कंपनी ने अपने पूरे ढ़ांचे में बदलाव की बात बीते अगस्त से ही शुरु कर दी थी। गूगल का कोर बिजनेस गूगल नाम से ही चलेगा और उसके सीईओ सुंदर पिचाई ही रहेंगे लेकिन अल्फाबेट उसकी सहायक कंपनी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें