फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेनों में अपना मनपसंद भोजन मंगा सकेंगे यात्री

Sat, 21 May 2016 05:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • यात्रियों को मिलेगी ई-खानपान की सुविधा
  • चार शताब्दी व राजधानी ट्रेनों के साथ शुरू कर रहा वैकल्पिक कैटरिंग सुविधा का ट्रायल 
विज्ञापन
भोजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैटरिंग सेवा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कोशिश कैटरिंग सेवा को वैकल्पिक बनाने की संभावना तलाशने की है। मंत्रालय दो राजधानी व दो शताब्दी ट्रेनों के साथ 15 जून से इसका ट्रायल शुरू करेगा।
विज्ञापन


45 दिनों के लिए अनुभव के आधार पर योजना के भविष्य पर फैसला होगा। रेल मंत्रालय मुसाफिरों को न सिर्फ अपनी पसंद का खाना मंगाने का विकल्प देगा, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले व्यंजन भी मिलेंगे। इसकी शुरुआत चार प्रीमियन ट्रेनों से हो रही है। निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल (12953-12954), अगस्त क्रांति राजधानी, नई दिल्ली-पटना राजधानी (12309-12310), पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस (12025-26) और हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस (12277-12278) के मुसाफिरों की यह सुविधा मिलेगी। 

यात्रियों को टिकट  लेते वक्त बताना होगा कि वह अनिवार्य भोजन से बाहर रहना चाहते हैं। इससे किराये में से खानपान शुल्क निकाल दिया जायेगा। आईआरसीटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एके मनोचा ने बताया कि इससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इसके जगह उन्हें अपने पसंद का व्यंजन मिल सकेगा। इसके लिये आईआरसीटीसी ट्रायल रूट के स्टेशनों पर ई-खानपान की सुविधा देगा। इस पर बुकिंग कराने से यात्रियों को संबंधित स्टेशन पर खाना मिल जायेगा। यात्री इससे विभिन्न तरह के खान पान का लुत्फ उठा सकेंगे। 45 दिनों में यात्रियों के फीडबैक के आधार पर मंत्रालय सुविधा के विस्तार पर फैसला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें