फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चीनी कंपनी के IPO ने 68 लोगों को बनाया करोड़पति, 323 गुना हुआ सब्सक्राइब

Fri, 04 Sep 2020 02:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

चीन की बोतलबंद पानी की कंपनी नोंग्फू स्प्रिंग के 2.32 लाख करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (आईपीओ) आने के बाद 68 लोग करोड़पति बन गए हैं। हांगकांग में शेयर की प्राइसिंग के बाद चीनी कंपनी 1.1 अरब डॉ़लर जुटाएगी।

विज्ञापन


323 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ
68 करोड़पतियों में इनमें कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनकी कंपनी में 0.0063 फीसदी से लेकर 1.4 फीसदी तक की हिस्सेदारी है। बीते सप्ताह कंपनी का आईपीओ आया और 323 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आठ सितंबर को नोंग्फू स्प्रिंग हांगकांग एक्सचेंज में कारोबार शुरू करेगी।

चीन के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने कंपनी के संस्थापक
ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी में 84 फीसदी हिस्सेगारी रखने वाले संस्थापक जोंग शनशैन 2.85 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चीन के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। शनशैन की पत्नी और तीन भाई-बहनों के पास 3000-3000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है। मालूम हो कि चीन के सबसे अमीर शख्स अलीबाबा समूह के जैक मा हैं और दूसरे टेनसेंट के पोनी मा हैं।
विज्ञापन


हांगकांग में साल 2020 का सबसे बड़ा आईपीओ
नोंग्फू स्प्रिंग का आईपीओ हांगकांग में साल 2020 का सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले जुलाई में 1.78 अरब डॉलर के साथ बोहई बैंक का आईपीओ हांगकांग में सबसे बड़ा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें