जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की जटिलताओं के कारण निधन हुआ। वे दो सप्ताह तक अस्पताल में रहे और फिर उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू यूनिट में ले जाया गया। 73 साल की उम्र में जाकिर हुसैन के निधन के बाद तबला वादक का 'वंडर मोमेंट' पर आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके निधन पर सत्या नडेला और गौतम अदाणी जैसे उद्याेगपियों ने अपनी श्रद्धांजलि दी है।
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ने भारतीय तबला वादक और संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दी। उस्ताद जाकिर हुसैन भारतीय और वैश्विक संगीत में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन
सत्य नडेला ने पोस्ट किया, "एक सच्चे लीजेंड, उस्ताद जाकिर हुसैन, जिन्होंने अपनी लयबद्ध प्रतिभा के जरिए अपार आनंद दिया।" उन्होंने आगे कहा, "आपका संगीत सीमाओं से परे है और हमेशा जिंदा रहेगा। #लीजेंड #अलविदा #म्यूजिकलाइव्सऑन।"
जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की जटिलताओं के कारण निधन हुआ। वे दो सप्ताह तक अस्पताल में रहे और फिर उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू यूनिट में ले जाया गया। 73 साल की उम्र में जाकिर हुसैन के निधन के बाद तबला वादक का 'वंडर मोमेंट' पर आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ने भी विश्व प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दुनिया ने एक ऐसी लय खो दी है जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता। उस्ताद जाकिर हुसैन, हमारे ऐसे उस्ताद रहे जिनकी तबले की थाप हमेशा भारत की आत्मा में गूंजती रहेगी, वे अपने पीछे कालातीत कला का बेजोड़ रूप छोड़ गए हैं। उनकी विरासत एक शाश्वत ताल है, जो आने वाली पीढ़ियों में गूंजती रहेगी।"